
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। School Holiday: देश में नवरात्र के त्योहार की रौनक है। हर जगह देवी दुर्गा के पंडाल लगे हैं। 24 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कई राज्यों के स्कूल और कॉलेजों में अवकाश रहेगा। एक प्रदेश ऐसा है, जहां इस त्योहार के मौके पर छात्रों को 10 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
शायद आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन दशहरे के मौके पर स्कूलों में 10 दिनों का हॉलिडे रहेगा। इस राज्य नाम नाम तेलंगाना है। सरकार ने त्योहार के लिए 10 दिन छुट्टियों की घोषणा की है। प्रदेश में छुट्टी 14 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जो 25 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान जूनियर कॉलेज में छुट्टी 19 से 25 अक्टूबर तक रहेगी।
ओडिशा में नवरात्र पर 9 दिन स्कूलों का अवकाश रहेगा। प्रदेश सरकार ने एलान किया कि 20 से 29 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में विजयादशमी के अलावा एक दिन अतिरिक्त छुट्टी छात्रों को दी जाएगा। यह हॉलिडे 35 जिलों में दिया जाएगा। जहां पीईटी परीक्षा होनी है। यह फैसला परीक्षा के सुचारु रूप से संचालन के लिए लिया गया है।
यूपी पीईटी एग्जाम का आयोजन 28-29 अक्टूबर को होगा। दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसका समय सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक है। प्रवेश पत्र upsssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे।